Explore

Search

September 19, 2026 6:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत,परिवार में पसरा मातम

लखनपुर/लखनपुर थाना छेत्र अंतर्गत जजगा स्थित खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला के मौत हो गई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त दिन मंगलवार की दोपहर घटना आज करीब 3.30 बजे कमला भगत पति आनंद भगत उम्र 37 वर्ष ग्राम नवापारा निवासी ग्राम जजगा अपने खेत में रोपा लगाने का कार्य कर रही थी इसी दौरान मौसम में परिवर्तन हुआ और अचानक आकाशीय बिजली महिला के उपर आ गिरी जिसके बाद लोगो के द्वारा उसके पूरे शरीर पर गोबर का लेप लगा उसे खाट पर लिटा अंबिकापुर -बिलासपुर मुख्यमार्ग तक लाया गया जिसके बाद एम्बुलेंस से उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के द्वारा घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। इस घटना के बाद महिला के घर में मातम पसरा हुआ है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर