लखनपुर. ओपन परीक्षा का सेंटर लखनपुर नहीं होने से परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी,परीक्षा केंद्र बनाये जाने की माँग लेकर महिलायें पहुची विधायक के पास।
लंबे समय से हो रही मांग के बाद अब ओपन परीक्षा की तैयारी कर रही करीब 224 परीक्षार्थियों ने मोर्चा खोल दिया।महिलाओं और बालिकाओं ने जिला पंचायत सदस्य के नाम से आवेदन सौंपते हुए लखनपुर को परीक्षार्थीयो के लिए परीक्षा केंद्र बनाये जाने की मांग की है। ओपन परीक्षा के लिए चौपाल संस्था द्वारा अध्ययन अध्यापन करा तथा शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रदान कर 10 वी की परीक्षा के लिए तैयार कराया गया है जिसके बाद अब सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है जहाँ अंबिकापुर को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। पूर्व में लखनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसके बाद परीक्षा केंद्र से हटाकर अंबिकापुर को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। परीक्षा केंद्र दूर होने तथा परीक्षा का समय 8.30 बजे होने से दूर से आने वाले परीक्षार्थीयो को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ता है तथा कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुँच भी नहीं पाते। इसके बाद आज परीक्षा की तैयारी कर रहे 224 परीक्षार्थियों बी विधायक निवास पहुच जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल को लखनपुर परीक्षा केंद्र बनाये जाने आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को इस बारे में अवगत कराते हुए लखनपुर को परीक्षा केंद्र बनाये जाने की मांग की है।




