सरगुजा. जिले के विकासखंड उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटा में करीब 18 लाख रुपये की लागत से बनाया गया पुल पहली ही बड़ी बारिश में बह गया. वर्ष 2023 में उदयपुर–चकेरी मार्ग पर बेलढाब पंडों बस्ती पहुंच मार्ग के हथफोड़ नाला पर निर्मित यह पुल महज तीन साल के भीतर बारिश की भेंट चढ़ गया. पुल के बह जाने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है.
ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बने पुल का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं किया गया, जिसके चलते बारिश का पानी आते ही पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया. अब पुल के बह जाने से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है.
बेलढाब जुनपारा, पंडों बस्ती और आमाडुगू सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है. इसके साथ ही पुल निर्माण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई है.
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो बरसात के पूरे मौसम में सैकड़ों लोगों को आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ेगा. अब देखना होगा कि लाखों रुपये की लागत से बने इस पुल के बहने के मामले में प्रशासन जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है या मामला महज कागजी कार्रवाई तक सीमित रह जाता है.
लेटेस्ट न्यूज़
8 मवेशियों को ले जाने की कोशिश नाकाम, दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
September 6, 2026
2:06 pm
हाथी के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, खाट के सहारे जंगल से निकाला गया
September 2, 2026
8:40 pm
दर्रीपारा मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
August 30, 2026
9:01 pm
NH-130 के किनारे नाली में मिला 4.76 किलो गांजा पुलिस जप्त कर कारवाई में जुटी
August 28, 2026
9:22 pm



