अंबिकापुर. संकुल केंद्र गणेशपुर में शाला प्रवेशोत्सव की धूम,65 नव प्रवेशी बच्चों को मिला प्रवेश,बांटी गई नि:शुल्क साइकिलें।
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र गणेशपुर के हाईस्कूल प्रांगण में 15 जुलाई दिन बुधवार को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। जहाँ 65 बच्चों को तिलक लगा और मिठाई खिला प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 25 बालिकाओं को सायकल का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू,रवि अग्रवाल और मंडल के अध्यक्ष दिनेश बारी ,जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर रजवाड़े ,सचिन बंसल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया रहा सभी अतिथियों का सम्मान बैच लगाकर और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस दौरान अतिथियों के समक्ष छोटे छोटे बच्चों ने अपने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। सभी वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा की जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है तथा प्रत्येक बच्चे का शिक्षित होना आवश्यक है। हमारी विष्णु देव साय सरकार ने शाला प्रवेशउत्सव के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है कि बच्चों के जीवन में आने वाले इस पल को एक उत्सव की तरह मनाया जाए इसी तारतम्य में आज शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। शाला की प्राचार्य सुमेधा तिवारी ने इस दौरान विद्यालय के चारों ओर बाउंड्रीवाल और असामाजिक तत्वों से निजात दिलाने उचित कदम उठाये जाने की माँग की। इस अवसर पर बच्चों को किताबे वितरित की गई साथ ही नवमी के छात्राओं को अतिथियों ने सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सायकल का भी वितरण किया।




