Explore

Search

June 25, 2026 12:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

गणपति धाम के प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना

अंबिकापुर. हाथी पखना स्थित गणपति धाम के मुख्य प्रवेश द्वार के अग्र भाग में दोनों ओर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस शुभ अवसर पर बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा श्रद्धालु गणपति धाम पहुंचे और विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और मंगलकामना की।

इस अवसर पर गणपति स्थापना ट्रस्ट के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि गणपति धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का केंद्र है। प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना से धाम की गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं। उनकी प्रतिमाओं की स्थापना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन भगवान गणेश की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयघोष के साथ धाम परिसर को भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम में गणपति स्थापना ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू, विनोद हर्ष, राजीव अग्रवाल, जितेंद्र सोनी, जन्मेजय मिश्रा, निलेश सिंह, मधुसूदन शुक्ला, रूपेश दुबे, जन्मेजय पांडेय, संजीव वर्मा, अजय सोनी, रामप्रवेश पांडेय, सरिता जायसवाल, अनीश सिंह, रवि विश्वकर्मा, आयुष दुबे, ईशु केशरवानी, सक्षम कश्यप, राजन सोनी, कान्हा अग्रवाल, राजा साहू, मोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर