Explore

Search

June 2, 2026 12:35 am

लेटेस्ट न्यूज़

हजरत सैयद जामाशाह बाबा के दरगाह पर कव्वाली का शानदार मुक़ाबला बड़ी संख्या में जायरीन रहे मौजूद 

लखनपुर/पूर्व डिप्टी सीएम दरगाह पहुंचे चढ़ाई चादर देश में अमन चैन के लिए की प्रार्थना। लखनपुर के ग्राम बंधा जूनाडीह स्थित हजरत सैयद जामाशाह बाबा के मजार पर होने वाले सालाना पच्चासवें उर्स के मौके पर 31 मई दिन रविवार को कव्वाली का शानदार मुक़ाबला देखने को मिला जहाँ बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव विशिष्ट अतिथि नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह देव ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव हजरत सैयद जमा शाह बाबा की दरगाह में चादर चढ़ा देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी और फीता काटकर कव्वाली प्रोग्राम का शुभारंभ किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने उद्बोधन में कहा की बाबा के दरगाह पर प्रत्येक वर्ष उर्स का आयोजन किया जाता है जहाँ हमे भी इस अवसर पर शामिल होने का मौक़ा मिलता है तथा हम उर्स कमेटी को इस शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद करते हैं साथ ही बाबा से दुआ करते हैं की पूरे प्रदेश सहित देश में अमन और चैन बना रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव तथा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू ने भी संबोधित किया और प्रदेश तथा नगर के लोगो के अमन और चैन की दुवायें मांगी।कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत साफा और बैच लगा किया गया। इस दौरान पत्रकारों का सम्मान भी किया गया तथा पढ़ाई में अव्वल आए बच्चों को भी सम्मानित किया गया। उर्स के मौके पर अलीगढ़ से आए मशहूर कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर और मशहूर कव्वाला सीमा सबा ने अपने शानदार कव्वाली की महफ़िल से सभी लोगों को देर रात तक बांधे रखा। इस दौरान आए लोगो के द्वारा बाबा के मजार पर चादर चढ़ा अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए दुवायें माँगी गई। क़व्वाली का यह कार्यक्रम सुबह तक जारी रहा जिसमे बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास के छेत्रवासी मौजूद रहे। उर्स कमेटी अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह देव ने दरगाह में आए जान का इस्तकबाल करते हुए कहा कि लखनपुर में आज भी सभी लोग भाईचारे के साथ रहते हैं।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ,पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सफी अहमद ,पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस राकेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू,वीरेंद्र सिंहदेव, राजेंद्र जायसवाल,अब्बास फिरदौसी,मो इस्लाम,विनोद गुप्ता,हर्ष सिंहदेव,उर्स कमेटी उपाध्यक्ष सराफत अली,अशफाक ख़ान,इरशाद ख़ान,मोजिब ख़ान,जांनिसार अख़्तर,हासिम ख़ान,,मतीन अख़्तर,नसरत अली, इमरान अंसारी जसीमुद्दीन,शहाबुद्दीन एवं उर्स कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर