Explore

Search

April 4, 2026 4:10 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा में तगड़ा सेटिंग..आधी रात ग्रामीणों का समूह कर रहा कोयला चोरी

अंबिकापुर. SECL बिश्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर में संचालित अमेरा खदान में लगातार हो रही कोयला चोरी पर अंकुश लगाने में SECL प्रबंधन नाकाम नजर आ रहा है।ग्रामीणों का समूह आधी रात खदान में घुसकर बड़े पैमाने पर कोयला चोरी कर रहे हैं। जिससे शासन को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। कोयला चोरी पर अंकुश लगाने में नाकाम SECL प्रबंधन पर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। इन दिनों आधी रात ग्रामीणों के द्वारा कोयला चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर कर वायरल हो रहा है। कोयला चोरी होने का वीडियो सामने आने के बाद SECL प्रबंधन के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। कोयला चोरी के वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर खाना पूर्ति कर दिया जाता है। SECL प्रबंधन की ओर से कोयले चोरी पर अंकुश लगाने कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है। विगत दिनों पूर्व अमेरा खदान में कोयला चोरी करने पहुंचे ग्रामीणों के समूह द्वारा किए पत्थर बाजी में ड्यूटी में तैनात जवान घायल हो गया था। घटना के बाद अमेरा खदान के सुरक्षा प्रभारी के द्वारा लिखित शिकायत लखनपुर थाने में की गई थी परंतु अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। अमेरा खदान से लगातार ग्रामीणों के समूह के द्वारा कोयला चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। SECL प्रबंधन का कहना है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध ईट भट्ठों की संचालन की वजह से कोयला चोरी को बढ़ावा मिल रहा है।

अमेरा खदान से कोयला चोरी कर, खपाया जा रहा ईट भट्ठों में

ग्रामीणों के समूह के द्वारा अमेरा खदान से बड़े पैमाने में कोयला चोरी कर आसपास के ईट भट्ठों मे खपाने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में कई संचालित ईट भट्ठों में चोरी के कोयले का उपयोग किया जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने के अभाव में ईंट भट्ठा संचालकों के द्वारा बड़े पैमाने में कोयले को₹2 किलो में खरीद कर सरगुजा सहित कई जिलों के ईंट भट्ठे और अन्य जगहों में छुपाने का कार्य किया जाता है और मोटी कमाई कर अपनी जेब गर्म कर रहे हो।

खदान के अंदर और बाहर अवैध वसूली का खेल

अमेरा खदान में रोड सेल कोयला परिवहन हेतु आने वाले ट्रकों से खदान के अंदर बिल्टी कांटा और लोडर के नाम पर 3700 की वसूली की जाती है। वहीं बाहर में ग्राम पंचायतो के नाम पर 100=100 रुपए की वसूली की जा रही है। अवैध वसूली पर अंकुश लगाने SECL प्रबंधन नाकाम नजर आ रहा है। अवैध वसूली से परेशान ट्रक मालिक इसकी शिकायत पहले SECL प्रबंधन और जिले के अधिकारियों से भी कर चुके है। परंतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। अब देखने वाली बात SECL प्रबंधन और प्रशासन के द्वारा अवैध वसूली पर अंकुश लगाने क्या पहल की जाता है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर