Explore

Search

March 7, 2026 7:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ज्वैलरी दुकान से चांदी, पायल, थाली एवं अन्य जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को कुसमी पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो

बलरामपुर. ज्वैलरी दुकान से चांदी, पायल, थाली एवं अन्य जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को कुसमी पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है कि प्रार्थी विनोद सोनी पिता स्वर्गीय बैजनाथ सोनी ग्राम कन्हैया जी रोड पर कुसमी थाना कुसमी जिला बलरामपुर द्वारा थाना कुसमी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 04/03/2026 को होली त्यौहार होने से दिन में दुकान बंद था, दिनांक 05/03/2026 को सुबह पता चला की रात में कोई अज्ञात चोर द्वारा दुकान का शटर एवं ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर दुकान के अंदर रखा चांदी, सोने जेवर चोरी कर ले गया दुकान के अंदर घुसकर देखा तो मेरा दुकान में 8 जोड़ी चांदी का पायल, एक नग ब्रेसलेट, एक चांदी चैन , एक चांदी का कड़ा, एक जोड़ा पुराना सोना का पुराना ग्रहण का दिया हुआ रास और 3 नग गिल्ट का हसुली, तीन नग गिल्ट का चैन चार नग कंचन थाली अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 06/2026 धारा – 305(a),331(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान संदेह के आधार पर आरोपी गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा पिता रविंद्र पैकरा 22 वर्ष, निवासी बकसपुर, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर चोरी गए माल 1. कांस का थाली 05 नग, कांसा का प्लेट 05 नग, कांस का कटोरा 01 नग हसली 01 नग, चांदी का ब्रेसलेट 01 नग चैन चांदी 01 नग दो जोड़ी चांदी का पायल,05 जोड़ी गिल्ट कान का 05 जोड़ी टॉप्स संपत्ति आरोपी से बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर