रिपोर्टर,,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर
बलरामपुर. पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं मोबाईल दुकान में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है की प्रार्थी प्रदीप सिंह निवासी ग्राम बुलगांव जो पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही में चौकीदारी करता है उसके द्वारा आज दिनांक 05.03.2026 को थाना उपस्थित आकर मौखिक एफआईआर दर्ज कराया गया की दिनांक 04.03.2026 को रात में ये और इसका साथी चौकीदारी कर रहे थे रात में ग्राम सुभाष नगर निवासी ओम सरदार व प्रसन्नजीत दोनो पॉलिटेक्निक कॉलेज का गेट फांदकर कॉलेज की छत में लगे 6नग स्ट्रीट एलईडी लाइट को चोरी करके ले गए।चोरों को पकड़ने का प्रयास किया गया किंतु वे अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 331(4),305 कायम कर विवेचना में लिया गया।रिपोर्ट कायमी पाश्चात् आज सुबह में ही मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़कर आरोपियों के कब्जे से 6 नग एलईडी लाइट कीमती करीब 21000 रुपए एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम कीमती करीब 100000 रुपए कुल जुमला 121000 रुपए जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया सर ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सूर्यकुमार निवासी धनपुरी द्वारा दिनांक 12.01.2026 को थाना में उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र पेश कर एफआईआर दर्ज कराया गया था की उनके मोबाइल एसेसरीज व चॉइस सेंटर में दिनांक 12.01.2026 को दोपहर लगभग 12.00 बजे एक व्यक्ति घुसकर काउंटर से 5200 रूपये व एक नग जिओ कंपनी का मोबाइल फोन चोरी करके ले गया की रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 303(2), 331(3) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया गया था दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री के रूप में हुई थी, अपराध कायमी पश्चात से ही आरोपी फरार चल रहा था जो आज दिनांक 05.03.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार आरोपी अमन मिस्त्री होली त्यौहार मनाने अपने निवास आया हुआ जो रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है।तत्काल थाना रामानुजगंज पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अमन मिस्त्री की घेराबंदी की गई और अमन मिस्ट्री को दबोच लिया गया। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया।उसके कब्जे से चोरी किए गए पैसों 500 रुपए वो चोरी किया गया जियो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमती करीब 80000 रुपए की बरामदगी की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
उक्त चोरी के प्रकरण के आरोपियों के गिरफ्तारी एवं चोरी का मशरूका बरामद कर जप्ती की कार्यवाही में निरीक्षक अजय साहू थाना प्रभारी रामानुजगंज, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह, नागेश्वर पोर्ते, की विशेष भूमिका रही।





