Explore

Search

June 21, 2026 4:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

हत्या कांड में फंसे एसडीएम करुण डहरिया जेल जाने के बाद निलंबित आदेश

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर 

राजपुर/कुसमी। जिले के कोरंधा क्षेत्रान्तर्गत हँसपुर में हुए घटना के बाद कुसमी एसडीएम करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है निलंबन की अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है। कुसमी में पदस्थ एसडीएम करुण डहरिया पर हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि अवैध उत्खनन की कार्रवाई के नाम पर पहुंचे अधिकारी ने ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने एसडीएम करुण डहरिया सहित तीन अन्य लोगों को के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। वही इस मामले में आज दिनाँक 18 फरवरी दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा कुसमी में पदस्थ करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में डहरिया को मूलभूत नियम के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर