अंबिकापुर. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर 12 बजे दो मिनट का मौन रखकर बापू को याद किया गया।
इससे पहले सुबह 8 बजे कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से प्रभात फेरी निकाली और गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिमा स्थल की सफाई-सज्जा भी की गई। प्रभात फेरी में ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे प्रेरणादायक भजन गाते हुए कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के संदेशों को दोहराया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, सेवादल के प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा प्रभारी विनीत विशाल जायसवाल, जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह सहित आकाश, आशीष, जवाहर सोनी, विनोद इक्का, शिवम, बाल्केश्वर तिर्की, वीरेंद्र पाठक, विनोद सिंह, बीजू, नवनीत तिवारी, देविका सिंह, भारत सिंह, मो. मुनव्वर, विशाल, लुकास एक्का, इरफान अंसारी, दीपक कुमार, अल्वीन विश्वकर्मा, अतुल कुमार, तुलेश्वर यादव, हेमंत सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल, जगन्नाथ कुशवाहा, ए.पी. शांडिल्य, संजय सिंह, दुर्गेश गुप्ता, अनूप मेहता, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, शांतनु मुखर्जी, अविनाश कुमार, परवेज आलम गांधी, अमित वर्मा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा पर गांधी जी को खारिज करने का आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से 30 जनवरी को शराब दुकानें बंद रखी जाती थीं ताकि गांधी जी के सदाचार और नैतिक जीवन के संदेश समाज तक पहुंचें। लेकिन इस वर्ष छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने इस दिन ड्राई डे घोषित नहीं किया। आबकारी विभाग के कैलेंडर में भी 30 जनवरी को ड्राई डे शामिल नहीं था, जबकि पहले हर साल ऐसा होता था।
पाठक ने आरोप लगाया कि संघ परिवार महात्मा गांधी की हत्या को ‘गांधी वध’ मानता है और क्रमिक चरणों में उन्हें देशवासियों के बीच खारिज करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह कभी संभव नहीं होगा। भले ही संघ परिवार गोड़ासेवादी हो, लेकिन वैश्विक पटल पर उसकी पहचान गांधी के देश भारत के निवासी के रूप में ही है।



