Explore

Search

March 13, 2026 6:35 am

लेटेस्ट न्यूज़

आज 8 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ,सुशासन तिहार.. NH 43 विभाग की हुई शिकायत

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार 8 अप्रैल से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है. इस महाअभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर विलास भोसकर ने सुशासन रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है ,वही जिले के लुण्ड्रा,बतौली,सीतापुर,अंबिकापुर सहित सातों विकासखंडों में अलग-अलग सुशासन रथ घूमकर आमजन को सुशासन तिहार की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि ग्रामीण जागरूक होकर अपनी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचा सके और उसका निराकरण हो सके.

इसी तारतम्य में लुण्ड्रा जनपद क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर ग्राम पंचायत में प्रथम चरण आज 8 अप्रैल 2025 से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों से समस्याओं व शिकायतों के आवेदन लिए जा रहे है.

ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में आवेदकों की धीरे धीरे संख्या बड़ रही हैं. आवेदन की शुरुआत हसेनन और महेंद्र सिंह से डाले और अन्य लोगो से अपनी अपनी समस्याओं को आवेदन के जरिए संबंधित विभाग को भेजने जागरूक भी किया गया.वही आज पहले दिन 12 लोगो ने मांग सहित शिकायत के लिए आवेदन डाला है, वही सबसे बड़ी शिकायत रघुनाथपुर दर्रीडीह चौक से लेकर मिशन चौक तक NH विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई है जो 3 वर्ष बीत गए आज तक चालू नहीं हो सका है, स्थानीय लोगो का कहना है कि यदि यह लाइट चालू हो जाता तो रात के अंधेरे में जो राहगीर आवागमन करते है वे सड़क हादसे के शिकार होने से बचेंगे और यहां चोरी की वारदात पर भी अंकुश लग सकेगा. रघुनाथपुर दर्रीडीह चौक से लेकर मिशन चौक तक अक्सर आए दिन सड़क हादसे में कई लोगो की जान भी जा चुकी है ,स्थानीय लोगो की यह शिकायत अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि इस सड़क पर हो रहे हादसे कम हो सके.

सरकार की सुशासन तिहार आयोजन के क्रियान्वन के लिए नियुक्त किए प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह, सहित रोजगार सहायक प्रकाश केरकेट्टा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेजिना लकड़ा और युवा सरपंच बसंत लाल खाखा पंचायत भवन कार्यालय में उपस्थित होकर लोगो से जुड़ी मांग,शिकायत के आवेदन लिए गए.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर