Explore

Search

March 22, 2026 12:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज

जगदलपुर. बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज, विभिन्न इवेन्ट्स के स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,सातों जिलों के करीब 03 हजार खिलाड़ी ले रहे हिस्सा।
बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा और पंडरीपानी (हॉकी) में 13 दिसम्बर से शुरू हो चुका है। जिसमें बस्तर संभाग के सातों जिलों के करीब 03 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को बस्तर ओलम्पिक के विभिन्न इवेन्ट्स के स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बस्तर ओलम्पिक 2024 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सातों जिलों से 2422 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 300 नुवा बाट (आत्म समर्पित माओवादी) खिलाड़ी और नक्सल हिंसा से दिव्यांग हुए 18 खिलाड़ी सहित कुल 2904 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ज्ञात हो कि जगदलपुर में 13 से 15 दिसम्बर तक आयोजित बस्तर ओलम्पिक के विभिन्न स्पर्धा के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा एवं खेलो इंडिया सेंटर पंडरीपानी को चिन्हाकित किया गया है। इसमें बॉलीबॉल, कराते, वैट लिफ्टिंग, बैडमिंटन इवेन्ट्स का आयोजन इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में हो रहा है। वहीं क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में कब्बडी, खो-खो, तीरंदाजी, एथेलेटिक्स एवं रस्साकसी विधा की प्रतियोगिता सम्पन्न होने के साथ ही हॉकी का मैच खेलो इंडिया सेंटर पंडरीपानी में किया जा रहा है। फुटबॉल मैच इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और सिटी ग्राउण्ड में किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित सभी जिलों के नोडल अधिकारी, खेल संगठनों के पदाधिकारियों सहित खेल अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ियों के साथ ही बड़ी संख्या में खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर