Explore

Search

November 12, 2026 5:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

दरिमा रोड के खर्रा नदी पर छठ घाट सजकर हो गया तैयार.. कलेक्टर सरगुजा अजित बसंत और एसएसपी राजेश अग्रवाल ने लिया तैयारी का जायजा

सरगुजा/ दरिमा रोड के खर्रा नदी पर छठ घाट सजकर हो गया तैयार.. कलेक्टर सरगुजा अजित बसंत और एसएसपी राजेश अग्रवाल ने लिया तैयारी का जायजा।
घुनघुट्टा श्याम सेवा समिति सोहगा- करजी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खर्रा नदी पर छठ पूजा का बृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष भारी भीड़ को देखते हुए इस बार लगभग दोनों ओर 1200 घाट के निर्माण की तैयारी पूरी कर ली गयी है। हज़ारों वाहनों के पार्किंग के लिए 3 पार्किंग स्थल बनाये गए हैं। इस पर्व में छठ पूजा के दौरान 15 नवम्बर की शाम 3 बजे से सुबह होने तक भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सुबह- शाम भव्य गंगा आरती का भी आयोजन किया जा रहा है । छठ घाट के टोकन 12 तारीख से हेतु आप खर्रा नदीं में समिति के सदस्यों या अम्बिकापुर में समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता के न्यू महामाया रोड स्थित ग्रामीण बैंक के बगल में महामाया मिल स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं। समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता ने सभी छठ ब्रती माताओं- बहनों और श्रद्धालुओं से छठ पूजा में शामिल होने का आग्रह किया है।

आज छठ घाट का जिले के कलेक्टर । अजीत बसंत एसएसपी राजेश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। समिति के द्वारा की गई तैयारी से वे काफी संतुष्ट नजर आए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ,संजीव कश्यप , नारद गुप्ता , प्रेम कुशवाहा , उत्तम राजवाड़े , निलेश कश्यप , वितिष गुप्ता, मानसून गुप्ता, नीरज गुप्ता , राकेश सोनी ,प्रकाश सोनी , मुकेश गिरी , विपिन कुशवाहा संदीप गुप्ता , तेजराज गुप्ता , पंकज गुप्ता , विकास कश्यप , अमन गुप्ता ,धनेश्वर गिरी , गणेश भारती , मुकेश, शुभम कुशवाहा , आशीष कुशवाहा, अनसुल कुशवाहा दक्ष राज सोनी , शशी कुशवाहा एव अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर