सरगुजा. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने सूरजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी शराब के कथित कारोबार का भंडाफोड़ किया है. टीम ने कुम्दा बस्ती स्थित एक मकान से विभिन्न ब्रांड की शराब के करीब 2500 नकली ढक्कन, 200 नकली लेबल/रैपर, खाली शीशियां और लगभग 12 लीटर मिलावटी अंग्रेजी शराब बरामद की है.
जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता टीम सूरजपुर जिले में गश्त कर रही थी. इसी दौरान कुम्दा चौक पर मुखबिर से सूचना मिली कि कुम्दा बस्ती निवासी चंद्रप्रकाश राजवाड़े अपने घर में शराब में मिलावट कर उसे बेचने का काम कर रहा है.
मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता की पुष्टि के बाद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने तत्काल कुम्दा बस्ती स्थित चंद्रप्रकाश राजवाड़े के घर पर दबिश दी. तलाशी के दौरान टीम को एक कमरे में शराब की बोतलों के ढक्कन, लेबल, खाली शीशियां और मिलावटी शराब का स्टॉक मिला.
कार्रवाई के दौरान लगभग 2500 नग विभिन्न ब्रांड की शराब के ढक्कन, करीब 200 नग विभिन्न ब्रांड के लेबल/रैपर और लगभग 12 लीटर मिलावटी शराब बरामद की गई. बरामद शराब को मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू सहित विभिन्न ब्रांड की शीशियों में भरकर रखा गया था.
आबकारी विभाग के अनुसार, मामले में आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 38(क) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय सूरजपुर में पेश कर रिमांड लिया गया तथा जेल दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है.
बताया जा रहा है कि आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े करीब एक वर्ष पूर्व सूरजपुर स्थित विदेशी मदिरा दुकान में काम करता था, लेकिन बाद में उसने वहां काम छोड़ दिया था. आबकारी विभाग अब बरामद सामग्री के आधार पर मामले की आगे जांच कर रहा है.
लेटेस्ट न्यूज़
प्रतीक्षा बस स्टैंड की जमीन अंतरण मामले में बड़ा एक्शन, FIR के निर्देश
September 23, 2026
9:51 pm
दो नाबालिग छात्राएं लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका
September 22, 2026
9:23 pm
रसूलपुर हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, दामाद ने रची थी ससुर की हत्या की साजिश
September 19, 2026
8:20 pm
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मिलावटी शराब के कारोबार का भंडाफोड़ 2500 नकली ढक्कन, 200 नकली रैपर और 12 लीटर मिलावटी अंग्रेजी शराब जब्त



