Explore

Search

September 27, 2026 4:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले कांग्रेसी, बलरामपुर आने का दिया न्यौता

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,, बलरामपुर

बलरामपुर — प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बलरामपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रायपुर स्थित उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

कार्यकर्ताओं ने जिले में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए भूपेश बघेल को बलरामपुर जिले के दौरे का न्यौता दिया। मुलाकात के दौरान जिले की राजनीतिक एवं स्थानीय परिस्थितियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सामरी महेश्वर पैकरा, वरिष्ठ कांग्रेसी दानिश रफीक अंबिकापुर किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव जशवंत सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी लखनपुर बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकरगढ़ सत्यनारायण अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उम्मत रसूल (भोला), हीरालाल यादव, विनोद तिवारी, सागर सिंह, जसीम अंसारी, रमेश यादव, पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गुप्ता एवं सुजीत पैकरा उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर