Explore

Search

July 31, 2026 2:35 am

लेटेस्ट न्यूज़

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

अंबिकापुर, सरगुजा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹5,000 के इनाम की घोषणा की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने यह घोषणा जारी की है।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली, जिला सरगुजा में दर्ज अपराध क्रमांक 504/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज है। प्रकरण में आरोपी तरुण जायसवाल, निवासी भफौली, पर नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी कारण पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए के तहत आरोपी की गिरफ्तारी या गिरफ्तारी में सहायक ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा पुरस्कार प्रदान करने का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, सरगुजा द्वारा लिया जाएगा।
आरोपी के संबंध में सूचना देने के लिए संपर्क करें—
पुलिस अधीक्षक, सरगुजा : 94791-93501
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा : 9479193502
नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर : 94791-93503
पुलिस कंट्रोल रूम, सरगुजा : 94791-93599

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर