Explore

Search

September 19, 2026 6:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मंत्री राजेश अग्रवाल के क्षेत्र में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,नेता बड़े-बड़े आश्वासन दिए लेकिन सत्ता मिलते ही इस क्षेत्र को पूरी तरह भूल गए

अंबिकापुर. कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के अपने क्षेत्र में सड़क विकास की लगातार उपेक्षा को लेकर ग्रामीणों का धैर्य अब टूट चुका है. सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पुहपुटरा अंतर्गत चिलबिल गांव के पंडोपारा में स्थानीय लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर ही धान की फसल लगा दी.

ग्रामीणों ने सीधे मंत्री राजेश अग्रवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेता बड़े-बड़े आश्वासन देते हैं, लेकिन सत्ता मिलते ही इस क्षेत्र को पूरी तरह भूल जाते हैं. पिछले 10 साल से पुहपुटरा-पंडोपारा-सिंगीटाना वाली सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं लगी.
जनता की पीड़ा और आरोप
इस खस्ताहाल सड़क पर स्कूली बच्चे रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं. बरसात में तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि गर्भवती महिलाओं या गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए 1-2 किलोमीटर तक खाट पर उठाकर पैदल जाना पड़ता है. एम्बुलेंस पहुंचना तो नामुमकिन है.
यह क्षेत्र पंडो जनजाति के लगभग 10 परिवारों का बसा हुआ है. ग्रामीणों का सवाल है कि जब बुनियादी सुविधा जैसे सड़क तक उपलब्ध नहीं है, तो इन आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने की बात कैसे की जा सकती है..?
ग्रामीणों ने खुलकर कहा, “राजेश अग्रवाल जी, यह आपका क्षेत्र है. 10 साल तक हमें सिर्फ झूठे वादों पर टका-सा रखा. अब और नहीं सहा जाएगा.”

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर