Explore

Search

July 16, 2026 2:05 am

लेटेस्ट न्यूज़

ज़मीन के फर्जी रजिस्ट्री के मामले में पीड़ित लगातार कर रहे संघर्ष

अंबिकापुर. ज़मीन के फर्जी रजिस्ट्री के मामले में पीड़ित जन मिले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष से,जल्द कार्यवाही की माँग की।

कुछ दिनों पूर्व ग्राम चाँदो में एक आदिवासी व्यक्ति मसत राम मझवार के ज़मीन के कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में आज पीड़ित जन ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव से सौजन्य मुलाकात की जहाँ ज़मीन के फर्जी रजिस्ट्री में जल्द कार्यवाही कराने की मांग की गई। पीड़ित ने कहा कि जानकारी के आभाव का फायदा उठा एक तो एक एकड़ के जगह में तीन एकड़ ज़मीन की रजिस्ट्री करा ली गई ऊपर से कई जगह दौड़ भाग करने के बाद भी अब तक न तो ज़मीन वापस मिल पायी है और न ही उन्हें न्याय मिल पाया है। पीड़ित जन का कहना था कि उन्हें मामले में न्याय चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा को कलेक्टर सरगुजा से अर्जी लगाने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पायी है जहाँ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि हम आपके ज़मीन दिलाने हर संभव प्रयास करेंगे तथा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी कराने उचित कदम उठाये जाएँगे जिसमे हमारे साथ हमारी जिला कांग्रेस कमेटी भी आपके साथ खड़ी है। इस मामले में कार्यवाही न होने तथा ज़मीन के वापसी न होने से मायूस पीड़ित अब न्याय की आश लगाये हुए है की शायद उसे जल्द से जल्द न्याय मिल पाए।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर