Explore

Search

September 19, 2026 8:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पहाड़पारा में कुएं में गिरा बारहसिंघा, राजपुर वन विभाग ग्रामीणों की मुस्तैदी से बची जान

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर 

राजपुर। वन परिक्षेत्र राजपुर के ग्राम पंचायत गोपालपुर, पहाड़ पारा में शनिवार को हड़कंप मच गया, स्थानीय निवासी रामसाय पिता लोहरा उरांव के कुएं में एक बारहसिंघा अचानक गिर गया, घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, बारहसिंघा को देखने के लिए कुएं के पास भीड़ लग गई, सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत पहुंची, ग्रामीणों के सहयोग से टीम ने बिना देर किए ऑपरेशन शुरू किया, पूरी सतर्कता के साथ रस्सियों और जाल की मदद से बारहसिंघा को कुएं से बाहर निकाला गया, वनकर्मियों ने खास ध्यान रखा कि बचाव के दौरान वन्यजीव घायल न हो, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद बारहसिंघा को प्राथमिक जांच कर जंगल में छोड़करआजाद कर दिया गया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर