Explore

Search

May 30, 2026 11:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नवतपा के पांचवें दिन जोरदार बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

अम्बिकापुर. नवतपा के पांचवें दिन अम्बिकापुर सहित अन्य जगहों पर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं, बिजली की कड़कड़ाहट और जोरदार बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। भीषण गर्मी और उमस से परेशान आम लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी।

पिछले कई दिनों से चल रही चिलचिलाती गर्मी के बीच दोपहर के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। उसके बाद तेज हवा के साथ बिजली चमकने लगी और करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक लगातार भारी बारिश हुई। इस दौरान शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया और कई सड़कें पानी-पानी हो गईं।

नवतपा के दौरान दिन में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने और रात में भी उमस भरी गर्मी के कारण लोग काफी परेशान थे। ऐसी स्थिति में अचानक हुई इस बारिश ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। कई नागरिकों ने राहत भरी सांस ली और खुशी जताई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। कभी तेज हवा-बारिश तो कभी गर्मी बढ़ने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर