राजपुर – वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला पोस्ट की रक्षा करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले कुमाऊं रेजीमेंट के 114 वीर अहीर सैनिकों की शहादत को नमन करने हेतु अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा सम्मान एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन बारह अप्रैल को वाड्रफनगर वन विभाग के विश्राम गृह में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक युद्ध में वीर अहीर सैनिकों ने अद्वितीय पराक्रम दिखाते हुए लगभग 1300 चीनी सैनिकों को मार गिराया था और अंत तक मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए वहीं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रेजांगला कलश यात्रा के प्रदेश सह संयोजक राजेश कुमार यादव ने समाज के नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की हैं वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभा के पदाधिकारियों ने वाड्रफनगर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक आहूत करते हुए कार्यक्रम से जुड़े विषय में चर्चा किया बैठक के दौरान अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रदेश महासचिव हरिहर यादव जिलाध्यक्ष व्यासमुनि यादव चंद्रशेखर उर्फ बाबर यादव अश्वनी यादव अमित यादव डीपी यादव अजय यादव उपेंद्र यादव आशीष यादव अतुल यादव मनेंद्र यादव आंचल यादव उपस्थिति थे।
लेटेस्ट न्यूज़





