अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटींदा के शासकीय उचित मूल दुकान से ग्रामीण दो माह का राशन नहीं मिलने की समस्या को लेकर ग्रामीण 10 फरवरी दिन मंगलवार को अंबिकापुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच सरगुजा कलेक्टर को आवेदन देकर राशन दिलाए जाने की मांग कि गई थी। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा जांच के निर्देश दिए गए। लखनपुर खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को जांच करने ग्राम कटिंदा पहुंचे और ग्रामीणों से राशन वितरण की समस्याओं को लेकर जानकारी प्राप्त की गई जांच के दौरान खाद्य अधिकारी ने पाया गया कि पिछले जनवरी माह में चावल भंडारण नहीं हुआ और किसी के राशन कार्ड में जनवरी माह का चावल इंट्री नहीं पाया गया फरवरी माह में चावल भंडारण शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों को आगामी 20 फरवरी तक राशन वितरण किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़
जमीन में बंटवारा मांगने को लेकर पिता ने बेटे पर टांगी से प्राण घातक किया हमला
May 24, 2026
5:31 pm
राजीव भवन में तीसरी चोरी : कांग्रेस कार्यालय में चोरों ने की तोड़फोड़, 1 लाख का नुकसान
May 15, 2026
9:18 pm
तेज रफ्तार बाइक सवार विद्युत पोल से टकराये दो युवकों की मौत एक की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
April 12, 2026
11:30 pm





