Explore

Search

September 19, 2026 8:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पंचायत में बिना निर्माण किए निकाल लिए गए लाखों रुपए,कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं हुई जांच

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में पंचायत में निर्माण कार्य कराए बिना ही सरपंच सचिव के द्वारा लाखों रुपए गबन किए जाने का मामला सामने आया है।सरपंच और ग्राम वासियों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जनपद सीईओ सहित सरगुजा के कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग की गई थी। कई महीने बीत जाने के बाद भी ना तो निर्माण कार्यों की जांच हुई और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही देखने को मिली है। दरअसल पुरा मामला लखनपुर और मैनपाट विकासखंड के सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत डांड केसरा का है। जहां के सरपंच अजीत सवता और ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत डांड केसरा मे सीसी सड़क निर्माण, ढोडी निर्माण ,नाली निर्माण, घाट कटिंग, कुआ निर्माण, संहित अन्य निर्माण कार्य पंचायत में किए बिना ही पूर्व सरपंच सचिव राम गोपाल साहू के द्वारा लाखों रुपए गबन कर लिया गया है। सरपंच अजीत सवता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मे 2025 में निर्माण कार्य किए बिना ही राशि गवन किए जाने की शिकायत जनपद के तत्कालीन को वेद प्रकाश पांडे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की गई थी। जांच नहीं होने की स्थिति में नवंबर 2025 में सरपंच और ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर से शिकायत कर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत करने के 3 महीने बाद भी पंचायत में किसी तरह की भी जांच नहीं हो सकी।जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने शासन प्रशासन से पंचायत में सूक्ष्म जांच करते हुए सरपंच सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर