Explore

Search

September 23, 2026 1:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

असम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव

रायपुर. असम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया हैकांग्रेस के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों और भाजपा से जुड़े लोगों ने काफिले को निशाना बनाते हुए पथराव किया, जिसमें काफिले में शामिल एक वाहन के कांच टूट गए।

 

घटना के दौरान भूपेश बघेल और गौरव गोगोई पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया है कि असम की भाजपा सरकार के दौरान इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक माहौल पर सवाल खड़े करती हैं। कांग्रेस का कहना है कि राजनीतिक नेताओं के काफिले पर इस तरह हमला किया जाना गंभीर मामला है।

कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर पथराव के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर