Explore

Search

August 8, 2026 11:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

कांवड़ यात्रा को लेकर सरगुजा पुलिस अलर्ट, खरसिया और रामानुजगंज रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

अंबिकापुर। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सरगुजा पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध 7 अगस्त की रात 9 बजे से 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
कांवड़ यात्रा के दौरान शंकरघाट मंदिर से लुचकी घाट, चेंद्रा, रघुनाथपुर, बतौली सहित आगे के कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने भारी वाहनों के आवागमन एवं निकासी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
सरगुजा पुलिस के अनुसार रामानुजगंज रोड पर ककना मोड़ से रामानुजगंज चौक/बंगाली चौक तक तथा बंगाली चौक से खरसिया नाका/भारत माता चौक तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
इसी तरह अंबिकापुर-बतौली मार्ग और खरसिया रोड पर भी 7 अगस्त की रात 9 बजे से 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन एवं निकासी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस ने भारी वाहन संचालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान अपने वाहनों को कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर न भेजें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
अलग-अलग मार्गों के लिए अलग समय पर मिलेगी अनुमति
सरगुजा पुलिस के मुताबिक बिलासपुर, बनारस, सूरजपुर और बलरामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को 9 अगस्त दोपहर 12 बजे के बाद छोड़ा जाएगा। वहीं रायगढ़ रोड के भारी वाहनों को 10 अगस्त दोपहर 12 बजे के बाद आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
डायवर्सन व्यवस्था
1. रामानुजगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन ककना मोड़ से कल्याणपुर होते हुए अंबिकापुर आ-जा सकेंगे।
2. रामानुजगंज रूट पर जाने वाले भारी वाहन प्रताप रोड से कल्याणपुर होते हुए ककना मोड़ और रामानुजगंज रोड की ओर आ-जा सकेंगे।
3. बिलासपुर रोड से बनारस की ओर जाने वाले वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
4. मनेन्द्रगढ़ रोड से आने वाले भारी वाहन बिलासपुर रोड और बनारस रोड की ओर जा सकेंगे।
सरगुजा पुलिस ने भारी वाहन संचालकों से अपील की है कि निर्धारित तारीख और समय के दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर अपने वाहन न भेजें। पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात को सुगम बनाने और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर