Explore

Search

September 19, 2026 10:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान शुरू, कांग्रेस ने घर-घर जाकर भरवाए मांग पत्र

अंबिकापुर. स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव अम्बिकापुर शहर के गोधनपुर मोहल्ले के साथ ही ग्राम मेन्द्रा कला में सघन जनसंपर्क कर स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों से फार्म भरवाने के साथ ही लोगों के घरों में लगे स्मार्ट मीटर पर महतारी वंदन वसूली मीटर का स्टिकर लगाया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और इसके माध्यम से प्रदेश की जनता के साथ हो रही लूट के विरुद्ध 2 माह तक चलने वाले आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 1 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आंदोलन के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। इसके तहत सरगुजा जिला कांग्रेस ने जनसंपर्क कर प्रभावित उपभोक्ताओं से उन फार्म पर हस्ताक्षर कराना प्रारंभ कर दिया है ,जिसके माध्यम से सरकार से स्मार्ट मीटर और विद्युत दरों में वृद्धि को वापस लेने के साथ ही, बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू करने की मांग की है। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में जनसंपर्क के दौरान न केवल लोंगो से माँगपत्र भरवाया गया साथ ही उनके स्मार्ट मीटर पर महतारी वंदन वसूली मीटर का स्टिकर भी लगाया गया। इस स्टिकर पर ” महतारी वंदन की राशि को खींचने वाला मीटर” भी लिखा गया है। इस दौरान आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि वास्तव में महतारी वंदन के नाम पर भाजपा की सरकार एक हाथ से जो दे रही है उससे दुगना तिगुना वो स्मार्ट मीटर लगाकर और बिजली के दरों में भारी वृद्धि कर दूसरे हाथ से वसूली कर रही है। जनसंपर्क में आमजन जो उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिल रहा है वो बतलाता है कि जनता में इस बात पर कितना असंतोष है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री श्री द्वितेंद्र मिश्रा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अम्बिकापुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा, मिथुन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर