अंबिकापुर/सीतापुर स्थित ज्वेलरी व्यवसायी अरुण देव सोनी की दुकान में हुई लगभग एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, जिला सरगुजा के जिलाध्यक्ष ईश्वर सोनी ने थाना प्रभारी सीतापुर को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कराने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
आवेदन में कहा गया है कि 26 जुलाई 2026 को हुई इस बड़ी चोरी की घटना से न केवल पीड़ित व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों में भी भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
ईश्वर सोनी ने पुलिस से मांग की है कि मामले की पारदर्शी और त्वरित जांच कर यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की है।
आवेदन में विश्वास जताया गया है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाएगा। आवेदन पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm



