Explore

Search

July 24, 2026 2:59 am

लेटेस्ट न्यूज़

सिलसिला फैक्ट्री के बाउंड्री वॉल से खेतों में घुसा पानी, फसल बर्बाद होने का आरोप—ग्रामीणों ने मुआवजे और जल निकासी की उठाई मांग

अंबिकापुर. ग्राम सिलसिला में संचालित एक फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल निर्माण के कारण खेतों में पानी भरने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में तहसीलदार रघुनाथपुर को लिखित शिकायत सौंपकर प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने और खेतों में जमा पानी की तत्काल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, ग्राम सिलसिला में ग्रामीणों की कृषि भूमि के समीप फैक्ट्री संचालित है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल बनाए जाने के बाद पानी की निकासी बाधित हो गई। इसके चलते बारिश का पानी खेतों में जमा हो गया और बड़ी मात्रा में खड़ी फसल पानी में डूब गई।

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से उन्हें खेती के साथ-साथ खाद्यान्न और पशु चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर फसल नुकसान का आकलन करने तथा संबंधित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

शिकायत में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन पर होने की बात कही है।

अब देखना होगा कि प्रशासन मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कब तक करता है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर