Explore

Search

September 19, 2026 10:35 pm

लेटेस्ट न्यूज़

वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर का सीहोर में होगा सम्मान

कोरबा – वरिष्ठ समाजसेवी एवं अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर को समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा को सशक्त एवं संगठित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर (मध्यप्रदेश) द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार सम्मान समारोह 19 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 11:00 बजे प्रेमी पैलेस, मंडी थाना के सामने, गल्ला मंडी, सीहोर (म.प्र.) में आयोजित होगा।

आमंत्रण पत्र में समाज के पदाधिकारियों ने श्री राठौर के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं समाजहित में किए जा रहे उनके निरंतर कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। साथ ही समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह भी किया गया है। चुलेश्वर राठौर को सम्मान समारोह हेतु आमंत्रित किए जाने की खबर से छत्तीसगढ़ सहित समाज के लोगों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इसे समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए श्री राठौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर