Explore

Search

July 18, 2026 3:34 am

लेटेस्ट न्यूज़

अरुण ट्रेड्स में दिन – दहाड़े गरीबों के हक का चावल की हो रही थी कालाबाजारी, प्रशासन की टीम पहुंचते ही संचालक हुआ फरार

अंबिकापुर. अंबिकापुर में एक बार फिर शासकीय राशन के चावल की कथित कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। उचित मूल्य के पीडीएस चावल की हेराफेरी की सूचना पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अरुण ट्रेड्स पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जो सामने आया, उसने कई सवाल खड़े कर दिए।

उचित मूल्य के शासकीय चावल की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने अंबिकापुर स्थित अरुण ट्रेड्स में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान परिसर में खड़े एक ट्रक से करीब 130 बोरी पीडीएस चावल बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही संचालक अरुण बंसल गोदाम में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। प्रशासनिक अमला उन्हें रोकने का प्रयास करता रहा, लेकिन वे वहां से निकल गए।

अधिकारियों को आशंका है कि गोदाम के भीतर भी बड़ी मात्रा में पीडीएस का शासकीय चावल रखा हुआ है। फिलहाल दुकान और गोदाम दोनों को प्रशासन ने सील कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अरुण बंसल पर पीडीएस चावल की कथित हेराफेरी के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ऐसे में इस कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर