Explore

Search

July 17, 2026 11:59 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सरपंच की दबंगई क्रय किए गए भूमि पर सरपंच ने जबरन किया कब्जा

अंबिकापुर. सरपंच की दबंगई क्रय किए गए भूमि पर सरपंच ने जबरन किया कब्जा।

सरपंच की दंबगई और जबरन जमीन कब्जा किए जाने से गांव के लोग भयभीत हैं। ग्राम सरपंच के द्वारा बड़े पैमाने पर गांव की भूमि पर जबरन कब्जा कर खेती किया जा रहा है। दरअसल पुरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजा का है जहां के ग्राम सरपंच खेमराज सिंह अपने भाईयो और साथियों के साथ मिलकर कई लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती किए जाने का आरोप लग रहे हैं। ग्रामीण रामचंद्र सिंह पिता रामजीत उम्र लगभग 60 पुत्र अवधेश सिंह ग्राम अंधला थाना लखनपुर निवासी ने बताया कि उनके द्वारा 1989- 90 में ग्राम माजा में 5 एकड़ से अधिक भूमि क्रय किया गया। सरपंच खेमराज अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर अपने पद और पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए आवेदक पीड़ित की क्रय किए भूमि पर जबरन कब्जा कर खेती किया जा रहा है। आवेदक के द्वारा विरोध करने पर सरपंच खेमराज के द्वारा पीड़ितो को हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी जाती है। परेशान होकर पीड़ित लखनपुर थाने पहुंचे जहां उन्होंने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई हेतु आवेदन दिया। लखनपुर थाने से उन्हें फैना काटकर तहसील न्यायालय भेज दिया गया। वहीं पीड़ित ग्रामीण अब अपनी खुद की क्रय किए हुए जमीन को पाने न्याय की गुहार शासन प्रशासन से लगा रहे हैं।

सरपंच खेमराज सिंह 

इस संबंध में सरपंच खेमराज सिंह से चर्चा करने पर उनके द्वारा कहा गया कि पूर्व में हमारे पिताजी बिग़न राम के द्वारा सभी के नाम पर जमीन खरीदा गया। वर्तमान उक्त जमीन रामचंद्र सिंह के नाम पर दर्ज है। हम लोगों के द्वारा कुछ भूमि में खेती किया गया है बाकी चार एकड़ जमीन छोड़ दिया गया है।उन्हें मेरे द्वारा कोई धमकी नहीं दिया गया है। 1998 से हम उक्त जमीन पर काबिज है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर