Explore

Search

June 29, 2026 12:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

600 बूथों पर गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, भाजपा सरगुजा ने किया 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण

अंबिकापुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिला के लगभग 600 बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। जिलेभर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने बूथ स्तर पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। रामगढ़ मंडल के एक बूथ पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। वहीं सांसद चिंतामणि महाराज ने चंगोली बूथ पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नवानगर मंडल के बूथ क्रमांक 18 में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने मंडल की बैठक भी ली तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रशिक्षण एवं डिजिटल लर्निंग अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में महापौर मंजूषा भगत ने अंबिकापुर ग्रामीण मंडल के जगदीशपुर बूथ, विधायक प्रबोध मिंज ने जरहागढ़ बूथ, विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर के बगडोली बूथ क्रमांक 334 तथा छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय तोमर ने पटपरिया बूथ पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ का श्रवण किया। रजपुरी बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनकल्याणकारी बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों की जानकारी उन्हें निरंतर भेजने का भी आग्रह किया। श्री सिसोदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का उल्लेख करते हुए कारीगरों से प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करने का आग्रह किया, ताकि जल प्रदूषण को रोका जा सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।

कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क और प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास किया गया।

विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह , महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह, जिला महामंत्री विनोद हर्ष , महामंत्री द्वय अरुणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला , विकास पांडेय, मधु चौदहा, चंद्रिका यादव , निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, संतोष दास, नीरू मिस्तरी, वैभव सिंह देव , निलेश सिंह, रुपेश दुबे , 16 मंडल अध्यक्ष सहित अन्य शामिल रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर