अंबिकापुर. सरगुजा महाराज एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के योजना आयोग के उपाध्यक्ष स्व मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 25 वी पुण्यतिथि पर आज राजीव भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजीव भवन में श्रद्धांजलि उपरांत बस स्टैंड स्थित स्व. महाराज साहब एवं राजमाता स्व देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत माँ महामाया मंदिर में भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। एक राजपरिवार के प्रमुख उत्तराधिकारी होने के बावजूद भी उन्होंने अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के माध्यम से जनसेवा के कार्य को चुना। 1954 में IAS अधिकारी के रूप में चयनित होने के उपरांत कलेक्टर के पद से कार्य करते हुए वे राज्य प्रशासन के सर्वोच्च पद मुख्य सचिव तक पहुँचे। इन पदों पर अपने कार्य के दौरान भू खातों के लिए ऋण पुस्तक, भूमिहीन परिवारों के भू आबंटन सहित कई योजनाओं को लागू किया। मध्यप्रदेश को सोयाबीन उत्पादन में सिरमौर बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। तिलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने मध्यप्रदेश में सोयाबीन उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना पर काम किया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनके लोकसेवा और समाज के लिये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे पी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, मो इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, पापिन्दर सिंह, संजय सिंह, अनूप मेहता, जमील खान, लोकेश कुमार, जीवन यादव, नरेंद्र विश्वकर्मा, सोहन जायसवाल, सतीश बारी, निखिल विश्वकर्मा, रोशन कन्नौजिया, लखन मरावी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm



