कोरिया. सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को उनके घर के सामने खड़ी कार में जिंदा जलाकर मार दिया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर कार में आग लगा दी। घटना सोमवार रात सोनहत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक भाजपा नेता अपने घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान रेत कारोबार से जुड़े आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। भाजपा नेता कार में फंसे रहे और मौके पर ही उनकी जलकर मौत हो गई।
कार में सवार नेता के भाई नागेंद्र सिंह समेत तीन अन्य लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल हो गए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद इलाके में तनाव
इस जघन्य घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है और छापेमारी शुरू कर दी है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे राजनीतिक दुश्मनी और रेत माफियाओं द्वारा किया गया सुनियोजित हमला बताया है।
पुलिस जांच में जुटी
सोनहत थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm
रेत माफिया के हमले में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को जिंदा जलाकर की गई हत्या



