Explore

Search

March 7, 2026 12:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पतरातू डीएवी स्कूल से लौटते समय स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार शिक्षकों को मारी टक्कर,,, दो शिक्षक घायल

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर 

राजपुर। राजपुर सेमरा बकसपुर रोड में एक सड़क हादसे में दो शिक्षकों को गंभीर चोटें आई है। वहीं इस घटना में एक महिला शिक्षक बाल बाल बच गई।

घटना गुरुवार को समय तकरीबन तीन बजे की है। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातू में कार्यरत शिक्षक सतीश यादव एवं मुकेश गुप्ता अपने मोटरसाइकिल वाहन से स्कूल पतरातू से राजपुर की ओर सेमरा बकसपुर के रास्ते आ रहे थे। जैसे ही वे बकसपुर के पास पहुँचे तभी सामने से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। स्कार्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगो सड़क किनारे फेंका गए। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार सतीश यादव के दाहिने पैर बुरी तरह से टूट गया एवं मुकेश कुमार गुप्ता के सर में गंभीर चोटे आई। वहीं अपने स्कूटी से पीछे पीछे आ रही शिक्षिका अंजली तिवारी बाल बाल बच गई।

घटना के बाद स्कार्पियो वाहन चालक ने वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को इलाज हेतु राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहाँ प्राथमिक उपचार पश्चात घायलों को बेहतर उपचार हेतु अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर