Explore

Search

September 19, 2026 10:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राजपुर ब्लॉक में हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोग्राम 2.0 के अंतर्गत आजीविका संवर्धन कार्य प्रगति पर

रिपोर्टर,,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

राजपुर ब्लॉक में हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोग्राम 2.0 के अंतर्गत स्व-सहायता समूह (SHG) की दीदियों को आजीविका संवर्धन गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन, एक्सिस बैंक, भारत रूरल लाइवलीहुड फाउंडेशन (BRLF) एवं इंडियन ग्रामीण सर्विसेज (IGS) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। राजपुर ब्लॉक की कुल 48 ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लगभग 8000 परिवारों की आय में वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की दीदियों को कृषि आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसमें उन्नत खेती तकनीक, सब्जी उत्पादन, जैविक खेती एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दीदियों को सब्जी बीज, स्प्रे टैंक एवं वर्मी बेड जैसी आवश्यक सामग्रियों का सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपनी कृषि उत्पादकता बढ़ाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें।
इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल परिवारों की आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में सतत आजीविका के नए अवसर भी विकसित हो रहे हैं।
राजपुर ब्लॉक में संचालित यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर