Explore

Search

March 22, 2026 12:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

चौराहे तांत्रिक क्रिया चिन्ह और टूटा चूड़ी, मिर्च,काला कपड़ा नींबू मिलने भय का माहौल बना जन चर्चा का विषय

सरगुजा. छत्तीसगढ़ प्रदेश के कुछ ग्रामीण इलाकों तथा शहरी क्षेत्रों में तंत्र मंत्र की प्रचलन आज भी जिंदा है। लोग अंधविश्वास के दायरे से मुक्त नहीं हो सकें है। झाड़ फूंक टोना टोटका जैसी घटनाएं अक्सर सुनने में आ जाते हैं। सरगुजा जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ही नहीं अपितु शहर नगर में भी तंत्र मंत्र को मानने वाले लोग टोना टोटका जैसी तांत्रिक क्रियाओं पर अपना आस्था बनाये हुये है। इसी तारतम्य में नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 07 में 20 जनवरी की रात तांत्रिक क्रिया किये जाने का निशान मिलने से वार्ड वासियों में एक अनदेखा अनहोनी होने का डर बना हुआ है। दरअसल वार्ड के चौराहे पर सड़क में कुछ ताराकृत रेखाओं के बीच सिन्दूर चुड़ी काले कपड़ों की टुकड़े बिखरे पड़े हुये देख लोगो में भय का माहौल है। इसे किसी अज्ञात व्यक्ति विशेष अथवा घर परिवार अहित के लिए किया गया जादू माना जा रहा है।अब इस तारा कृत निशान और सामग्रियों का रहस्य क्या है जानकार ही उजागर कर सकते हैं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर