Explore

Search

February 4, 2026 8:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

अमेरा रेहर खदान में बाइकर्स बैंक सक्रिय ईंट भट्टों में खपा रहे बड़े पैमाने पर कोयला

अंबिकापुर. सरगुजा जिले में इन दिनों कोयला चोरी को लेकर बाइकर्स गैंग सक्रिय नजर आ रहे हैं। लखनपुर उदयपुर थाना क्षेत्र के अमेरा रेहर सहित गुमग़रा कला खदान से कोयला चोरी कर बड़े पैमाने पर चिमनी और गमला भट्ठों में कोयला को खपाने का कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन शासन को लाखों रुपए का चपत लगाया जा रहा हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरा खुली खदान रेहर भूमिगत खदान से गुमगरा खाल कचार से प्रतिदिन बाइकर्स कोयला चोरी कर बाइक में कोयला परिवहन करते हुए चिमनी और गमला भक्तों में कोयला खपा रहे हैं। इन बाइकर द्वारा के द्वारा कोल माफियाओ को मुटकी, केवरी बास बाड़ी, सिरकोतगा कटकोना परसोडी कला और गुमगारा कला जंगलों सहित आसपास की जंगलों में कोयला एकत्रित करते हुए बड़े कोल तस्करों को कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है और टीपर,ट्रैक्टर,ट्रकों के माध्यम से इन कोयलों को अन्य प्रांतों सहित आसपास के जिले और अन्य ब्लॉकों में परिवहन कर बिक्री किया जा रहा है। बाइकर्स गैंग सैकड़ो की संख्या में रेहर और अमेरा खदान से कोयले की चोरी कर अंबिकापुर, दरिमा, सपना सुकरी, गुमगरा ,कटकोना परसोडी, कटिंदा, बंधा, सिरकोटना, पुहपुटरा ,केवरा, कोसगा, सकरिया ,तुरना, तुनगुरी, जमगवा, टपरकेला, अमदला नवापारा सहित अन्य ग्रामों में बाइक के माध्यम से कोयला की बिक्री किया जा रहा है कार्रवाई के अभाव में इनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की दिनदहाड़े यह कोयला चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं पूर्व में लखनपुर पुलिस के द्वारा इन बाइकर्स गैंग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 

कोल माफियों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई

अवैध कोयला चोरी के मामले में बाइकर्स के कोल माफियों अब तक कार्रवाई नहीं हुई है लखनपुर उदयपुर क्षेत्र में लगभग 5 से 6 बाइकर्स गैंग के लीडर बाईकर्स को तैयार कर कोयला चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। और प्रतिदिन इन बाइकर्स गैंग के द्वारा ईट भट्ठों में कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है।

कोल तस्करों पर कार्रवाई कब

रेहर और अमेरा खदान से लंबे समय से कोयला चोरी का खेल चल रहा है और इस कोयला चोरी में शामिल बड़े कोयला तस्करों पर कार्रवाई नहीं हुई है जिससे उनके हौसले बुलंद है कि बड़े पैमाने पर उनके द्वारा बाइकर गैंग की मदद से कोयले का भंडारण कर ट्रकों के माध्यम से अन्य प्रांतों में कोयले की बिक्री कर मोटी कमाई की जा रही है और शासन को प्रतिदिन लाखों की छती पहुंचाई जा रही है। प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही बड़े कोल तस्कर बच्चे निकल जाते हैं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर