Explore

Search

March 22, 2026 12:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

मनीषा कड़ाके की ठंड में दिन को नहीं, रात को खोलती है राशन दुकान,ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

अंबिकापुर/सरगुजा जिले में इन दिनों भीषण ठंड का कहर जारी है। अंबिकापुर सहित संभाग के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। इसी ठंड के बीच लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड में स्थित ग्राम लोसगा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को राशन लेने के लिए कड़कड़ाती ठंड में देर रात तक इंतजार करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उप सरपंच विशुन तिर्की अपनी पुत्री (जो मिशन स्कूल में शिक्षिका हैं) के साथ मिलकर दुकान का संचालन करते हैं। विद्यालय की छुट्टी के बाद शाम से रात तक और अवकाश के दिनों में सुबह से शाम तक राशन वितरण होता है। लेकिन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक दुकान खुलने से ठंड के मौसम में काफी परेशानी हो रही है। रात में राशन लेने जाना जान पर खतरा बन रहा है, क्योंकि अंधेरे और ठंड में कई तरह की दिक्कतें आती हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से राशन वितरण की यह समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दुकान का संचालन शासन के निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

इस मामले में एसडीएम वनसिंह नेताम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत उनके संज्ञान में आई है और इसकी जांच कराई जाएगी।

यह मामला एक बार फिर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और सुविधा की जरूरत को उजागर करता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां ठंड जैसे मौसमी चुनौतियां लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती हैं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर