Explore

Search

February 4, 2026 1:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.एल. टांडेकर ने समाज संगठन के विस्तार किया

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

राजपुर। छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.एल. टांडेकर ने समाज संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिपता राम रवि, निवासी ग्राम कर्रा विकाशखण्ड राजपुर, जिला बलरामपुर को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है, जिसका उद्देश्य संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक संगठित, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बिपता राम रवि ने इस दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वाभिमान और एकजुटता को बढ़ावा देना उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन के हर सदस्य को साथ लेकर समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

प्रदेशभर के समाजजनों ने श्री रवि को दी गई नई जिम्मेदारी पर बधाई देते हुए उनके कार्यकाल से सकारात्मक परिवर्तन और व्यापक संगठनात्मक मजबूती की आशा व्यक्त की है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर