सरगुजा. छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ और सहकारी समिति कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ की संयुक्त आह्वान पर अंबिकापुर में दोनों संगठनों की बैठक आहूत की गई। सरगुजा सहकारी समिति कर्मचारी संघ और सहकारी समिति कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के बैठक में चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर धान खरीदी का बहिष्कार करते हुए चरणबद्ध तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि अब सहकारी समितियों के कर्मचारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर संयुक्त रूप से आंदोलन करेंगे।संघों की प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग भर्ती को पूर्ण रूप से बंद करने और सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों को विभागीय कर्मचारी का दर्जा देने की बात शामिल है। दोनों ही संगठनों के पदाधिकारी का कहना है कि शासन के द्वारा वर्षों से मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे लेकर संगठनों में रोष व्याप्त है।
लेटेस्ट न्यूज़
पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं मोबाईल दुकान में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे
March 6, 2026
10:57 pm
बुचड़खाना ले जा रहे मवेशी तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार
February 22, 2026
10:47 pm
हत्या कांड में फंसे एसडीएम करुण डहरिया जेल जाने के बाद निलंबित आदेश
February 18, 2026
8:10 pm





