Explore

Search

February 4, 2026 10:17 am

लेटेस्ट न्यूज़

रामचरितमानस गान प्रतियोगिता में,विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अंबिकापुर. सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधन में प्रति 34 वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विजयदशमी महोत्सव पर प्रभु श्री राम की रामचरितमानस गान का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के सभागृह में किया गया। प्रतियोगिता में 9 महिला मंडलियों व 12 पुरुष मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी जिनमे तीन पुरुष मंडली व तीन महिला मंडली विजेता रही। विजेताओं को पुष्पमाला, शील्ड व नगद पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मान किया गया। महिला विजेता मंडलियों में प्रथम पुरस्कार राशि 10000 रुपये शारदा महिला मंडल, उदयपुर को द्वितीय पुरस्कार राशि 7000 रुपये मां दशहरी महिला मंडली, सरभोका को तथा तृतीय पुरस्कार राशि 5000 रुपये प्रज्ञा महिला मानस मंडली, आंजोखुर्द को दिया गया। पुरुष विजेता मंडलियों में प्रथम पुरस्कार राशि 10000 रुपये प्रज्ञा मानस मंडली, रनई कोरिया को, द्वितीय पुरस्कार राशि 7000 रुपये प्रज्ञा मानस मंडली, आंजोखुर्द को तथा तृतीय पुरस्कार राशि 5000 रुपये ओंकारेश्वर शिव मानस मंडली, गंगोटी को दिया गया। सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सरगुजा सेवा समिति के महासचिव संजय अग्रवाल, करता राम गुप्ता, आलोक दुबे, प्रयाग राज साहू, फूलेश्वरी सिंह, मधुसूदन शुक्ला, राजेश कश्यप, मधु चौदह, इन्दर भगत, महेंद्र अग्रवाल, संजय सोनी, कमलेश तिवारी, अनुराग शुक्ला, अविनाश मंडल, राहुल त्रिपाठी, विवेक सिंह सेंगर, आभास राज, अमन गुप्ता, प्रियंका चौबे, संगीता सोनी, मीना त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, प्रतिमा तिवारी, इंदु गुप्ता, रीना मिश्रा, बिना दुबे सहित समिति के सदस्यगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन समिति के युवा सदस्य वीर सोनी ने किया। 

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर