Explore

Search

September 20, 2026 1:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

पुलिया के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर. मोहनपुर रेड नदी पुलिया के नीचे सड़ी गली अवस्था में अज्ञात महिला के शव क्षेत्र में फैली सनसनी शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर रेड नदी पुलिया के नीचे आज 20 जुलाई दिन रविवार की सुबह 10 बजे सड़ी गली अवस्था में अज्ञात महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना उपरांत लखनपुर थाने के उप निरीक्षक केके यादव आरक्षक दशरथ राजवाड़े मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पुलिया के नीचे से निकलवाया गया,अज्ञात महिला के शव को लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के दोनों पैर में और बाया घुटना का ऊपर गोदना का निशान शरीर में हरा पेटिकोट लाल ब्लाउज बाया हाथ से हरा चूड़ी पहने हुए हैं। अज्ञात महिला के संबंध जानकारी होने पर तत्काल लखनपुर पुलिस के संपर्क करे। लखनपुर पुलिस अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त में जुटी है। और केंदमा और कुन्नी पुलिस चौकी में जानकारी दी गई है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर