Explore

Search

May 31, 2026 4:46 am

लेटेस्ट न्यूज़

नदी पार कर रहा व्यक्ति पानी की तेज बहाव में बह गया,खोजबीन जारी

अंबिकापुर. नदी पार कर रहा ग्रामीण तेज बहाव में बहा गुमशुदगी दर्ज कर पता तलाश में जुटी पुलिस.

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुहपुटरा के घुँघुट्टा नदी पार करने के दौरान एक ग्रामीण तेज बहाव में नदी में बह गया, खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला जिसके बाद लखनपुर थाने पहुंच परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है. आज 9 जुलाई दिन बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे लखनपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कलेश्वर सिंह पिता बलिराम गोंड उम्र 36 वर्ष ग्राम पुहपुटरा थाना लखनपुर निवासी में 8 जुलाई की दोपहर लगभग 3:00 बजे लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया की बलिराम गोंड ग्राम दर्रीपारा कृष्णापुर रिश्तेदार के यहां पुहपुटरा से घुँघुट्टा नदी पार करने जा रहा था, नदी में पानी के तेज बहाव होने से उसके पिता नदी में बह गए नदी के किनारे वह आसपास क्षेत्र में पता तलाश किया गया परंतु उनका कुछ पता नहीं चला लखनपुर पुलिस को इसकी सूचना देते हुए गुमशुदगी की दर्ज कराई गई. लखनपुर पुलिस गुमशुदगी दर्ज करते हुए लापता बलिराम के खोजबीन में जुटी है. साथ ही पुलिस द्वारा सरगुजा और सूरजपुर जिले के पुलिस थाना और चौकियों में थानों में सूचना दी गई है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर