Explore

Search

October 26, 2026 1:20 pm

लेटेस्ट न्यूज़

3 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत

 

अंबिकापुर. करंट की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, दरअसल सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुर में करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. वहीं लखनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यांश राजवाड़े पिता गीता राजवाड़े उम्र 3 वर्ष ग्राम गणेशपुर थाना लखनपुर निवासी जो 7 जुलाई दिन सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया परिजनों को जानकारी होने पर तत्काल उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल में जाएगा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया गया. वहीं लखनपुर पुलिस को अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सूचना दी गई. पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद से परिवार सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर