Explore

Search

October 26, 2026 12:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सांप काटने से 2 वर्ष के मादा शावक भालू की मौत,वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर रेंज के दावा जंगल में एक नन्हें मादा सावक भालू की सांप के काटने से मौत हो गई वही वन विभाग की टीम ने शव का अंतिम संस्कार किया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार 2/7/2025 दिन बुधवार को सूचना मिला कि डाडगाव सर्किल के दावा में एक भालू की मौत हो गई है जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किए ..तथा उक्त नन्हे शावक का पोस्टमार्टम हेतु उदयपुर के पशु चिकित्सक लाया गया जहां डाक्टर संतोष कुमार कंवर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्डम रिपोर्ट उपरांत यह बात सामने आई कि किसी जहरीले सांप के काटने से भालू की मौत हुई है। जिसके पश्चात नन्हें भालू को वन विभाग के द्वारा जांच प्रक्रिया पूर्ण करके विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर एस.डी.ओ. बिजेंद्र सिंह ठाकुर, उदयपुर रेंजर कमलेश राय,वन पाल सरिता भगत,वन पाल विनोद सिंह बीट गार्ड विष्णु सिंह,अमरनाथ राजवाड़े,समर्पण लकड़ा, शाहिश कपूर, एवं चौकीदार मौके पर मौजूद रहे।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर