Explore

Search

March 14, 2026 5:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला

अंबिकापुर. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला हुई घायल लखनपुर अस्पताल में उपचार जारी

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसगा चारपारा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला घायल हो गई है। जिसका उपचार लखनपुर अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई दिन मंगलवार के शाम लगभग 4: बजे मानती पति राम फल उम्र 25 वर्ष ग्राम कोशगा चारपारा निवासी जो घर के आंगन में बर्तन धोने जा रहे थी इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला बेहोश होकर आंगन में गिरी परिवार जनों के द्वारा उसे उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार डॉक्टर की निगरानी में जारी है।वही बताया जा रहा है कि घायल महिला का बाया कंधा नहीं उठ रहा है। परिवार जनों ने शासन प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर