Explore

Search

October 25, 2026 2:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल में मिला अजगर, मचा हड़कंप 

अंबिकापुर. पंडरीपानी शासकीय प्राथमिक शाला में निकला अजगर मचा हड़कंप भाजपा मंडल महामंत्री ने अजगर का रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल.

लखनपुर विकासखंड अंतर्गत आश्रित ग्राम पंडरीपानी के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में शुक्रवार की दोपहर अजगर सांप निकल जाने से साला परिसर में हड़कंप मच गया. सांप को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. वहीं शाला शिक्षक के द्वारा क्षेत्र के स्नेक मेन कहे जाने वाले भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम सिंह को फोन के माध्यम से सूचना दिया. भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम सिंह शासकीय प्राथमिक शाला पंडरीपानी पहुंचे और सुरक्षित तरीके से अजगर सांप का रेस्क्यू कर बोरे में सांप को भरकर जंगल छोड़ा. अजगर सांप की लंबाई लगभग 7 फीट बताई जा रही है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर