सरगुजा. रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर अदानी प्रबंधन के खिलाफ न्याय के अभाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ केराम के नेतृत्व में आज 24 जून 2025 दिन मंगलवार को सालही में चक्का जाम कार्यक्रम रखा गया था. चक्का जाम को लेकर प्रशासनिक अमला बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहा. प्रशासनिक अमल को चकमा देते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा कार्यक्रम स्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर सलका वृंदावन प्रेमनगर जिला सूरजपुर में रेलवे ट्रैक में पत्थर रखकर कोल परिवहन रोक दिया गया. इधर साल्ही चौक में ट्रकों के पहिए थम गए, दोपहर लगभग 3:30 बजे रानी दुर्गावती की बलिदान दिवस के अवसर पर साल्ही चौक में रानी दुर्गावती चौक का स्थापना किया गया. बाद इसके साल्ही चौक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ केराम ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया, साथ ही उन्होंने मंच से कहा कि दारू मुर्गा पैसा बांटकर शासन करते हैं जो लोग हमारे जल जंगल जमीन से बेदखल करने की बात करते हैं. इसलिए मैं आरोप लगाता हु कि यह जो नक्सली पैदा करने की फैक्ट्री है यह सत्ताधीशो के पास है. आदिवासी के जमीनों को अनाधिकृत छीनते और लुट लेते है. इसके बाद 11 सूत्री मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी ने सरगुजा कलेक्टर के नाम एसडीएम वन सिंह नेताम को ज्ञापन सोपा है. अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो आने वाले समय में बृहद पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव रितु पन्दराम , जिला अध्यक्ष नवल सिंह वर्कड़े रंजीत सिंह आर्मो,ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह उर्रे , लोकनाथ सिंह उर्रे, बिहारी सिंह नेताम, सुदन सिंह , शीश सहित सैकड़ो की संख्या में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे.
लेटेस्ट न्यूज़
मां की हत्या करने की नियत से कुदाली से किया प्राणघातक हमला
November 1, 2026
11:25 pm
मैनपाट की 3.46 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला, पांच लोगों पर FIR के निर्देश
October 23, 2026
9:45 pm
न्याय के अभाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का अदानी प्रबंधन के खिलाफ चक्का जाम रहा सफल



